पार्षद राजेंद्र त्यागी ने आईएमटी कॉलेज पर लगाए गंभीर आरोप

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

गाजियाबाद, 24 सितंबर 2020। गाजियाबाद के राजनगर इलाके के पार्षद राजेंद्र त्यागी ने आईएमटी कॉलेज
पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राजेन्द्र त्यागी ने आईएमटी कॉलेज पर जमीन हड़पने का
आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से कागज भी
निकलवाए है और इस मामले की सीबीआई जांच करे।
गौरतलब है कि राजनगर के पार्षद राजेन्द्र त्यागी ने आरोप लगाते हुए बताया कि आईएमटी कॉलेज
ने जमीन हड़पी है। उन्होंने कहा कि 1967 में लाजपत राय कॉलेज साहिबाबाद को जमीन आवंटित की गई
थी ये जमीन दान में दी गई थी, लेकिन आईएमटी ग्रुप ने उस पर कब्जा करके आईएमटी
कॉलेज संचालित कर रहे हैं। इस मामले में पार्षद ने कहा कि मामले में कार्रवाई
करते हुए कॉलेज के लिए आवंटित राजनगर भूमि से आईएमटी को बेदखल किया जाए।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.