एनएसएस की वांलिंटियर कु0 क्रिस जॉन को भारत के राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार के साथ मिली एक लाख की धनराशि

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

नई दिल्ली, 24 सितंबर 2020।  कृषि शिक्षा, शोध एवं प्रसार के क्षेत्र में पिछले 110 वर्षों से समर्पित संस्थान सैम हिग्गिनबॉटम कृषि, प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान विश्वविद्यालय,शुआट्स, में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस की वांलिंटियर कु0 क्रिस जॉन को भारत के राष्ट्रपति ने वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से सम्मानित किया। शुआट्स कुलपति प्रोफेसर राजेन्द्र बी. लाल ने छात्रा को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

एनएसएस कोआर्डिनेटर डा.रोहित लाल ने बताया कि आज दिल्ली विज्ञान भवन में युवा एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद, राष्ट्रपति भवन से वर्चुअली जुड़े रहे। उन्होंने शुआट्स एनएसएस वांलिंटियर कु0 क्रिस जॉन को राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार 2018-19 प्रदान किया। इस अवसर पर खेल मंत्री श्री किरन रिजूजू भी उपस्थित रहे। शुआट्स वांलिंटियर को एक लाख की धनराशि भी प्रदान की गई। डा. रोहित लाल ने कहा कि प्रति कुलपति “प्रशासन” प्रो. डा. एस.बी. लाल एवं कुलसचिव प्रो.डा. रॉबिन एल. प्रसाद के मार्गनिर्देशन में एनएसएस ने एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके साथ हीं उन्होंने यह भी कहा कि इस उपलब्धि को प्राप्त करने में एनएसएस क्षेत्रीय निदेशक डा. अशोक कुमार श्रोती एवं डा. अंशुमाली शर्मा, राज्य सम्पर्क अधिकारी, एनएसएस का भी विशेष सहयोग रहा। जिसके लिए विश्वविद्यालय उनका धन्यवाद ज्ञापित करता है।
कार्यक्रम अधिकारी सत्यम कुमार केसरी ने बताया कि प्रधानमंत्री के फिट इण्डिया प्रोग्राम में भी छात्र-छात्रायें बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं जिसका समापन 2 अक्टूबर गांधी जयंती को होगा।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.