दिल्ली में कोविड-19 का दूसरा वेव चरम पर है- केजरीवाल

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

दिल्ली,24 सितंबर 2020।  दिल्ली में लगातार कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि हो रही है तो वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि दिल्ली में कोविड-19 का दूसरा वेव चरम पर है। उन्होंने यह भी कहा कि विशेषज्ञो के अनुसार आने वाले दिनों में कोरोना के मामलों में कमी आएगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि जुलाई 1 से लेकर 17 अगस्त तक केस नियंत्रण में था। हमने यह पाया कि कोरोना के मामले बढ़े और यह 17 सितंबर को बढ़कर 4500 नए कोविड-19 पर पहुंच गए और अब इसमें कमी हो रही है। इसलिए, जानकारों का यह मानना है कि दिल्ली में कोरोना वायरस का दूसरा झटका चरम पर है और यह आने वाले दिनों में कम होगा।
इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में रोजाना के कोविड-19 सैंपल टेस्टिंग बढ़ाकर 20 हजार से अब 60 हजार हो चुकी है। उन्होंने कहा, “जब कोरोना के बड़ी संख्या में मामले आए उस वक्त हमने केन्द्र सरकार, एनजीओ और दिल्लीवालों की मदद से कोरोना के केस पर काबू पाया। मैं उन सभी के प्रयासों के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।
आपको बता दें कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली में कुल मामले 2 लाख 56 हजार 789 मामले। इनमें 2 लाख 20 हजार 866 लोग कोरोना से ठीक हो चुके थे जबकि 5 हजार 87 की मौत हो चुकी है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.