बहराइच में डेंगू के मामले में तेजी: 15 में से 3 बच्चे प्रभावित

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

बहराइच, 25 सितंबर 2020। अभी देश कोरोना का कहर झेल ही रहा है इससे निजात पाने के आसार दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहे है तभी देश के जनपद बहराइच में डेंगू ने दस्तक दे दी है। जी हां यहां 15 बच्चों की डेंगू जांच कराई गई जिसमे से तीन बच्चे डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि इन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
आपको बता दे कि सीएमएस डॉ डीके सिंह ने बताया कि जिले में 15 बच्चों की डेंगू की जांच कराई गई थी जिसमें से 3 बच्चे डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होनें किसी भी बच्चे की अभी तक डेंगू से मौत की बात नहीं कही है। वहीं डॉ डीके सिंह ने अभिभावकों से बच्चों को हल्का फीवर आने पर भी तुरंत डेंगू की जांच कराने की अपील की है। ताकि वक्त रहते उन बच्चों का इलाज कराया जा सके। साथ ही उन्होंने कहा कि कहीं भी पानी ना जमा होने दें। अगर कहीं पानी जमा है तो तुरंत वहीं कीटनाशक दवा का छिड़काव करें और साफ सफाई का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाए।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.