मनीष सिसोदिया की तबीयत खराब, मैक्‍स अस्‍पताल में हुए शिफ्ट

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

नई दिल्‍ली, 25 सितंबर 2020। दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया की तबीयत खराब हो गई है। कोरोना के साथ साथ उन्‍हें डेंगू भी परेशान कर रहा है। डेंगू के कारण उनके ब्लड प्लेटलेट्स में कमी आ रही है। बिगड़ती तबीयत के बीच उन्‍हें लोकनायक अस्‍पताल से मैक्‍स अस्‍पताल, साकेत में शिफ्ट किया गया है। यह जानकारी उपमुख्‍यमंत्री के दफ्तर से जारी की गई है।

ऑक्सीजन लेवल में कमी के कारण कराया गया था अस्पताल में भर्ती

ज्ञात हो कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बुखार और ऑक्सीजन लेवल में कमी के कारण बुधवार दोपहर को लोकनायक अस्पताल में भर्ती किया गया था। 24 घंटे से तेज बुखार के कारण दोबारा उनके कोरोना की जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि डॉक्‍टरों की टीम लगातार उन सेहत पर नजर बनाए हुए है।

इससे पहले उपमुख्यमंत्री को 13 सितंबर को बुखार आया था, जिसके कारण वह विधानसभा सत्र में भी हिस्सा नहीं ले पाए। 14 सितंबर की शाम को उन्होंने ट्वीट कर बताया था कि वो कोरोना पॉजिटिव है। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के बाद मनीष सिसोदिया दिल्ली सरकार में ऐसे दूसरे मंत्री हैं जो कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.