देहरादून, 26 सितंबर 2020। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखंड में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत तैयार किये गये आठ सीवरेज शोधन संयत्र (एस.टी.पी) का 29 सितम्बर को लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को बताया कि मोदी हरिद्वार में चार, ऋषिकेश में दो एवं मुनी की रेती तथा बद्रीनाथ में एक-एक एसटीपी का लोकापर्ण करेंगे।
उन्होंने बताया कि राज्य में जो नये एसटीपी बने हैं, वे सभी अत्याधुनिक हैं। इनमें साॅलिड वेस्ट का इस्तेमाल कम्पोस्ट के रूप में किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि जगजीतपुर में बने एसटीपी में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है और उत्तराखंड भ्रमण के दौरान स्वीडन के राजा कार्ल सोलहवां गुस्ताफ ने भी उसकी तारीफ की थी।