चुनाव आयोग ने किया 57 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान- असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर नहीं होंगे उपचुनाव

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

नई दिल्ली,30 सितंबर 2020। चुनाव आयोग ने मंगलवार को 56 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। इन सीटों पर 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और वोटों की गिनती 10 नवंबर को की जाएगी। बिहार की वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर उपचुनाव 3 नवंबर को होगा और नतीजा 10 नवंबर को आएगा।

यहां होंगे उपचुनाव
छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, तेलंगाना, झारखंड और कर्नाटक की 56 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराए जाएंगे।

मप्र की 28 विधानसभा सीटों के उपचुनाव
मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में से 25 सीटें कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के बाद खाली हुई हैं। 3 सीटें पर उपचुनाव विधायकों के असामयिक निधन के चलते हो रहा है।

ग्वालियर-चंबल क्षेत्र: 1. मुरैना 2. मेंहगांव 3.ग्वालियर पूर्व 4. ग्वालियर 5. डबरा 6. बमौरी 7. अशोक नगर 8. अम्बाह 9. पौहारी 10. भांडेर 11. सुमावली 12. करेरा 13. मुंगावली 14. गोहद 15. दिमनी 16. सुरखी.
मालवा-निमाड़ क्षेत्र: 1. सुवासरा 2. मान्धाता 3. सांवेर 4. जौरा (कांग्रेस)* 5. आगर (भाजपा)* 6. बदनावर 7. हाटपिपल्या 8. नेपानगर
अन्य क्षेत्र: 1. सांची (भोपाल) 2. मलहरा (छतरपुर) 3. अनूपपुर 4. ब्यावरा (राजगढ़)*

बता दें कि चुनाव आयोग ने असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर उपचुनाव नहीं कराने का फैसला किया है. जिन सीटों पर उपचुनाव नहीं कराए जाएंगे उनमें असम की रंगपारा और सिबसागर सीट, केरल की कुट्टनाद और चवारा सीट, तमिलनाडु की तिरुवोटियूर, गुडियाट्टम और फलकट शामिल है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.