सोने-चांदी की वायदा कीमतों में आई गिरावट, जानें नई कीमत

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर 2020। सोने-चांदी की वायदा कीमतों में बुधवार सुबह गिरावट नजर आई। कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा बाजार में सोना बुधवार को 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,380 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

एमसीएक्स में अक्टूबर महीने में डिलिवरी वाले सोना अनुबंध की कीमत 301 रुपये यानी 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,380 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 70 लॉट के लिये कारोबार हुआ।सोना के दिसंबर महीने में डिलिवरी वाले सोना अनुबंध की कीमत 352 रुपये यानी 0.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. इसमें 15,194 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

वैश्विक कीमतों में रमी के रुख और रुपये के मूल्य सुधरने से दिल्ली के स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 26 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 51,372 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया।

जानकारों का मानना है कि, सोने में कमजोरी थोड़े वक्त के लिए ही है। दिवाली के आसपास एक बार फिर सोने के भाव में तेजी दिखने की उम्मीद है। डिमांड में सुधार आने के साथ ही सोना फिर से 52000 रुपए के स्तर को छू सकता है। यही नहीं दिसंबर के अंत तक सोना 56000 के स्तर वापस छू सकता है। हालांकि, वर्तमान में बाजार पर नजर डालें तो सोने की कीमतें 47000-48000 रुपए के आसपास आ सकती हैं।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.