माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने लिया राल गौ हत्या प्रकरण में चाणक्य युवा संगठन के पत्र का संज्ञान
पत्र जनहित याचिका के रूप में स्वीकार
समग्र समाचार सेवा
मथुरा, 1 अक्टूबर।
भगवान श्रीकृष्ण की नगरी बृज क्षेत्र मथुरा में स्थित गौशालाओं की स्थिति बड़ी दयनीय है गौमाता बड़े कष्ट में है ।माननीय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली गौशाला ब्रह्मर्षि देवराहा बाबा के नाम से स्थापित की गई उत्तर प्रदेश ब्रिज तीर्थ विकास परिषद एवं श्री कृष्ण गौशाला नई दिल्ली द्वारा संचालित इस गौशाला का तो हाल ही बेहाल है।
यहां गायों को कष्ट देकर मारा जा रहा है यहां के संचालक गौ हत्या कर रहे हैं मीडिया का प्रवेश इस गौशाला में निषेध है तथा पुलिस बल के द्वारा फर्जी मुकदमे लिखवा कर गांव वासियों को एवं समाजसेवियों को इस गौशाला की दयनीय दशा को दिखाने से रोका जा रहा था इस स्थिति में मथुरा के बहुत से समाजसेवियों एवं मीडिया ने प्रयास किया कि गौशाला की स्थिति को दिखाया जाए लेकिन प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों द्वारा इस मामले को जबरदस्ती दवा दिया गया लेकिन बहादुरी का परिचय देते हुए एक दिन चाणक्य युवा संगठन ने प्रमुखता के साथ राल में हो रही गौ हत्या के विरोध में आंदोलन किया तथा राल में हो रही गौ हत्याओं की वीडियो बनाकर अपने फेसबुक से वायरल कीं तथा लोकेशन दिखाने के लिए अपने फेसबुक से दिनांक 12 अगस्त को गौशाला के हालातों को फेसबुक से क्रांतिवीर आर्य अशोक शर्मा के टाइमलाइन से लाइव भी किया।
लेकिन मथुरा जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों ने और पुलिस विभाग ने उक्त प्रकरण को तानाशाही रवैया के माध्यम से दवा दिया था लेकिन चाणक्य युवा संगठन के संस्थापक आर्य अशोक शर्मा ने हार नहीं मानी और माननीय सर्वोच्च न्यायालय को पंजीकृत पत्र द्वारा गौ हत्या प्रकरण एवं वास्तविक स्थिति से अवगत कराया लगभग 2000 गायों की हुई हत्या तथा उनका पोस्टमार्टम ना कराने के इस संवेदनशील मामले को पढ़ने मात्र से ही माननीय सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली ने संज्ञान लेकर जनहित याचिका के रूप में स्वीकार कर लिया है।
जब यह खबर चाणक्य संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय संयोजक आर्य अशोक शर्मा के फोन पर मैसेज के माध्यम से प्राप्त हुई तो चाणक्य युवा संगठन ने जश्न मनाया और गौ माता के महत्व को बताते हुए सारे देश के गो प्रेमियों से अनुरोध किया कि गायों को घरों में पालने का क्रम शुरू करें वरना गौशाला में तो धन कमाने का जरिया बन गई है लोग गौ सेवा के नाम पर धन एकत्रित करके पाप कमा रहे हैं बड़े-बड़े लोग ईमानदारी का चोला पहनकर दुनिया को पागल बनाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन गौमाता के साथ में अत्याचार करने वालों को माननीय सर्वोच्च न्यायालय के माध्यम से दंड मिलेगा इस बात की चाणक्य वास संगठन को खुशी है मेरा सभी संपादकों एवं वरिष्ठ पत्रकारों सादर अनुरोध है कि अब इस खबर को प्रमुखता से अपने-अपने प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक चैनलों पर दिखाने का कष्ट करें।
धन्यवाद।
निवेदक
आर्य अशोक शर्मा
संस्थापक एवं राष्ट्रीय संयोजक चाणक्य युवा संगठन
Ph 9412226795