कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सऊदी अरब ने शुरू की मक्का के लिए उमराह यात्रा

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
रियाद, 4 अक्टूबर।
सऊदी अरब के हज मंत्रालय ने पवित्र शहर मक्का के लिए उमराह की यात्रा शुरू कर दी है।
बता दें कि मार्च में कोरोना वायरस मामले सामने आने के बाद विदेशी और घरेलू मुसलमानों के लिए यहां की यात्रा स्थगित कर दी गई थी।
मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि यात्रा चार चरणों में होगी। पहले चरण में चार अक्टूबर से केवल 30 प्रतिशत यात्रियों के साथ शुरू होगी।
उन्होंने कहा कि 18 अक्टूबर से शुरु होने वाले दूसरे चरण में 75 प्रतिशत यात्री इसमें शामिल होंगे। तीसरे चरण में एक नवम्बर से स्थानीय और विदेशी मुस्लिम यात्री इसमें शामिल होगे।
उन्होंने कहा कि 1,08,000 से अधिक विदेशी और स्थानीय यात्रियों को उमराह में भाग लेने की अनुमति मिली है। यात्रा के दौरान सामाजिक दूरी और अन्य ऐहतियाती उपायों का पालन करना होगा।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.