IPL 2020: चोटिल हुए अमित मिश्रा, नहीं खेल पाएंगे मैच

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 5अक्टूबर।

दिल्ली कैपिटल्स की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हरा कर जीत हासिल करने चाहते थे लेकिन खेल शुरू होने से पहले टीम को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली की टीम के गेंदबाज अमित मिश्रा उंगली के चोटिल होने की वजह से आज का मैच नहीं खेल पाएंगे। अमित मिश्रा को यह चोट शारजाह के मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में लगी।

अभी अमित मिश्रा के स्कैन की रिपोर्ट अभी आना बाकी है, टीम ने बयान जारी कर कहा कि मिश्रा का गेंदबाजी डालने वाला हाथ चोटिल है। आरसीबी के खिलाफ मैच में उनका खेलना तय नहीं है। मिश्रा अच्छी फॉर्म में है और टीम उनके साथ खतरा लेने के बारे में बिल्कुल भी विचार नहीं कर रही है।”

अमित मिश्रा के नहीं खेलने की वजह से दिल्ली कैपिटल्स की टीम को विराट कोहली से निपटने में परेशानी हो सकती है क्योकि विराट कोहली पिछले कुछ सालों में लेग स्पिनर के खिलाफ संघर्ष करते हुए नज़र आए हैं। इस सीजन में भी विराट कोहली मुंबई इंडियंस के लेग स्पिन गेंदबाज राहुल चाहर का शिकार बने हैं। अमित मिश्रा के स्थान पर टीम में अक्षर पटेल को मौका मिल सकता है.

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 13 के दौरान शानदार फॉर्म में है। दिल्ली ने अपने चार में तीन मैच में जीत दर्ज की है। दिल्ली अगर आज का मैच जीत लेती है तो ना सिर्फ वह प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर आएगी, बल्कि प्ले ऑफ में भी अपने सफर को आसान बना लेगी।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.