एक परिवार के पति-पत्नि सहित बच्चों की निर्मम हत्या, 3 दिनों तक कमरे में पड़ी थी लाश

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
पटना,6 अक्टूबर।
बिहार के नालंदा जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। दंरिदों ने एक पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि यहां पति-पत्नी और उनके दो बच्चों की निर्मम हत्या कर दी गयी। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर मोहल्ले की है। जानकारी के मुताबिक हत्या तीन दिन पहले की गयी है। मृतक रवि कुमार किराने की दुकान चलाते थे। पत्नी नेहा कुमारी परवलपुर में नियोजित शिक्षिका थीं। उनके साथ 8 वर्षीय पुत्र अहान कुमार व 10 वर्षीया पुत्री जेनी कुमारी के भी शव मिले हैं।

महिला के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी और परिवार का पता नहीं चल रहा है। घर में बाहर से ताला लगा है। इसके बाद पुलिस घर पहुंची तो दूसरे तल्ले पर बने दो कमरों से चारों की लाशें बरामद हुईं। घर में निचले तल्ले पर रहने वाले करीब आधा दर्जन किरायेदार घर में ताला लगाकर भाग गये थे। घटना की सूचना पाकर एसपी नीलेश कुमार, डीएसपी शिब्ली नोमानी, थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद वहां पहुंचे।

बता दें कि रवि मूल रूप से नूरसराय थाना क्षेत्र के चंडासी गांव के रहने वाले थे। उनके पिता राजेन्द्र पासवान ने बताया कि करीब 15 साल पहले बेटे ने सर्वोदय नगर में घर बनाया था। तीन दिन पहले फोन पर बेटे से बात हुई थी। उसके बाद से उसका और उसकी पत्नी का मोबाइल स्वीच ऑफ हो गया। शनिवार को वे सर्वोदय नगर आये तो कमरे का दरवाजा बंद था। किरायेदारों ने बताया कि रवि परिवार के साथ ससुराल गया था। सोमवार को शिक्षिका के पिता सर्वोदय नगर पहुंचे तो घर के मेन गेट के ताला लगा था। रवि के पिता धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं।

फिलहाल अभी तक मौत का कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी बिन्दुओं पर छानबीन कर रही है। है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.