समग्र समाचार सेवा
धार, 6 अक्टूबर।
धार जिले के इंदौर अहमदाबाद मार्ग पर तिरला थाने के चिकल्या फाटे पर भयानक हादसा हो गया, जिसमें 6 की मौत हो चुकी है।
बता दें कि सोयाबीन काटने आए मजदूरों से भरी पिकअप को पीछे से तेज गति से आ रहे टेंकर ने टक्कर मार दी जिससे उसमें बैठे 6 मजदूरों की मौत हो गई और 24 मजदूर घायल हो गए।
मजदूर सोयाबीन कटाई करके अपने गांव टांडा जा रहे थे तभी इनकी पिकअप पंक्चर हो गई। टायर बदलते समय अचानक पीछे से एक टेंकर ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसमें बैठे 6 मजदूरों की मौत हो गई और 24 मजदूर घायल हो गए जिसमें 9 गंभीर है। घटना रात तीन बजे की है। रात को ही घायलो को तिरला और धार के अस्पतालो मे भर्ती करवाया गया।
घायलो के ईलाज की जिम्मेदारी प्रशासन ने ली है साथ ही मृतको को भी आर्थिक सहायता दी जाएगी। मरने वालो मे जितेंद्र कब्बु भीलाला उम्र 10 साल निवासी कोदी (टांडा), राजेष पिता कैलाष भील उम्र12 साल निवासी कोदी (टांडा), कुवर सिंह पिता डितला भील उम्र 40 साल निवासी कोदी (टांडा), संतोष पिता तेरसिंह भील उम्र 15 साल कोदी (टांडा), शर्मिला पति मोहम्मद भील उम्र 35 साल कोदी (टांडा), भुरी बाई पति मोहन भील उम्र 25 साल कोदी (टांडा)।