समग्र समाचार सेवा
छत्तीसगढ़,6 अक्टूबर।
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के प्रभारी कुलपति डॉ. संजय अलंग ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को ‘छत्तीसगढ़ः इतिहास और संस्कृति’ नामक पुस्तक की प्रति भेंट की।