भारत विश्‍व के लिए फार्मेसी की भूमिका निभा रहा है: प्रधानमंत्री मोदी

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,8अक्टूबर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि आज भारत मजबूत स्थिति में है और आने वाले समय में और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि आज के दौर में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश से जुड़ी व्यवस्था को काफी उदार बनाया गया है। जी हां आज प्रधानमंत्री मोदी ने Annual Invest India Conference’ को संबोधित करते हुए कहा कि हमने सॉवरेन वेल्थ एंड पेंशन फंड्स के लिए अनुकूल टैक्स प्रणाली को लागू किया है। हमने मजबूत बॉन्ड मार्केट के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण सुधार किए हैं।

इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ”भारत विश्‍व के लिए फार्मेसी की भूमिका निभा रहा है। हमने अभी तक लगभग 150 देशों को दवाइयां उपलब्‍ध कराई हैं। इस वर्ष मार्च से जून के दौरान हमारा कृषि निर्यात 23 फीसद बढ़ा है। यह तब हुआ है जब देश में सख्‍त लॉकडाउन था।”

उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान आपने विभिन्‍न तरह की समस्‍याओं के बारे में सुना होगा। मैन्‍युफैक्‍चरिंग की समस्‍या, सप्‍लाई चेन की समस्‍या, पीपीई की समस्‍या आदि। हालांकि, भारत में यह समस्‍याएं नहीं रह गईं। हमने धैर्य दिखाया और समस्‍या के समाधान के केंद्र बनकर उभरे।

इसके आगे उन्होंने कहा कि भारत ने श्रम और कृषि के क्षेत्र में बदलावों को सुनिश्चित किया है। इससे निजी सेक्‍टर की अधिक भागीदारी सुनिश्चित हुई है। ये बदलाव उद्यमियों के साथ-साथ मेहनतकश लोगों के लिए फायदे की बात होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, ‘हम एयरपोर्ट, रेलवे, हाईवे, पावर ट्रांसमिशन लाइन आदि जैसे सेक्टर्स में परिसंपत्तियों का मुद्रीकरण कर रहे हैं।’

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.