मुसलमानों को लेकर संघ प्रमुख मोहन भागवत बड़ी बात!

मोहन भागवत ने कहा- भारत के मुसलमान दुनिया में सबसे ज्यादा संतुष्ट हैं|

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 10 अक्टूबर।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने एक पत्रिका को दिए इंटरव्यू में मुसलमानों को लेकर बात की और कहा कि भारतीय मुसलमान दुनिया में सबसे ज्यादा संतुष्ट है। इसके साथ हीं उन्होंने पाकिस्तान का उदाहरण दिया और कहा कि पाक ने दूसरे धर्मों को अधिकार नहीं दिए।

जी हां, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने मुसलमानों को लेकर अपने विचार प्रकट किए और कहा है कि भारत के मुसलमान दुनिया में सबसे ज्यादा संतुष्ट मुसलमान हैं। बता दें कि महाराष्ट्र से प्रकाशित होने वाली हिंदी पत्रिका ‘विवेक’ को दिए इंटरव्यू में उन्होंने पाकिस्तान का उदाहरण दिया और कहा कि पाकिस्तान ने दूसरे धर्मों को अधिकार नहीं दिए। इसके साथ ही उन्होंने राम मंदिर के सवाल पर कहा कि मंदिर राष्ट्रीय मूल्यों और चरित्र का प्रतीक होते हैं।

इसके साथ ही उन्होंनें कहा कि क्या दुनिया में एक भी उदाहरण ऐसा है, जहां किसी देश की जनता पर शासन करने वाला कोई विदेशी धर्म अब भी अस्तित्व में हो, कहीं नहीं. केवल भारत में ऐसा है।

मोहन भागवत ने कहा कि धर्म जोड़ने वाला, उत्थान करने वाला और सभी को एक सूत्र में पिरोने वाला होना चाहिए। जब भी भारत और इसकी संस्कृति के लिए समर्पण जाग्रत होता है और पूर्वजों के प्रति गौरव की भावना पैदा होती है तो सभी धर्मों के बीच भेद समाप्त हो जाता है और सभी धर्मों के लोग एक साथ खड़े होते हैं।

उन्होंने कहा कि किसी तरह की कट्टरता और अलगाववाद केवल वे ही लोग फैलाते हैं जिनके खुद के हित प्रभावित होते हैं।

मुगल शासक अकबर के खिलाफ युद्ध में मेवाड़ के राजा महाराणा प्रताप की सेना में बड़ी संख्या में मुस्लिम सैनिकों के होने का जिक्र करते हुए मोगन भागवत ने कहा कि भारत के इतिहास में जब भी देश की संस्कृति पर हमला हुआ है तो सभी धर्मों के लोग साथ मिलकर खड़े हुए हैं।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.