ड्रग्स केस में जुड़ा विवेक ओबेरॉय का नाम, घर पर पुलिस ने मारा छापा

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 15 अक्टूबर।
ड्रग्स मामले में अब विवेक ओबेरॉय के साले आदित्य अल्वा की कथित रूप संलिप्तता के चलते छापेमारी की जा रही है। इतना ही नहीं अभिनेता विवेक ओबेरॉय के मुंबई स्थित घर पर बेंगलुरु पुलिस ने छापेमारी जारी है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस अधिकारी ने कहा है कि आदित्य अल्वा फरार है। विवेक ओबेरॉय उनके रिश्तेदार है और हमें अल्वा के संबंध में कुछ जानकारी मिली है। हम मामले की जांच करना चाहते थे इसलिए अदालत का वारंट लेकर क्राइम ब्रांच की टीम मुंबई में उनके घर गई है।

बेंगलुरु में आदित्य अल्वा के घर की भी तलाशी ली गई। बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान बेंगलुरु पुलिस के दो इंस्पेक्टर दोपहर करीब एक बजे विवेक ओबेरॉय के घर पहुंचे थे। विवेक ओबेरॉय के साले आदित्य अल्वा कर्नाटक के पूर्व मंत्री जीवराज अलवा के बेटे हैं। आदित्य अल्वा पर कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को कथित रूप से ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप है। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को सैंडलवुड के नाम से जाना जाता है।

इस मामले में कन्नड़ कलाकार रागिनी द्विवेदी और संजना गलरानी समेत 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य आरोपियों में रेव पार्टी के आयोजक वीरेन खन्ना और रियाल्टार राहुल थोंस भी शामिल हैं।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.