हिमाचल में कांग्रेस सरकार के ऑक्सीजन सिलिंडर घोटाले की होगी जांच

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
शिमला,20 अक्टूबर।
हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल ने कहा है कि राज्य की पिछली कांग्रेस सरकार के शासन के दौरान हुये ऑक्सीजन सिलिंडर के घोटाले की जांच की जाएगी। डा. सैजल ने आज कांग्रेस पर निशाना साधते हुये कहा कि कोरोना काल में वह केवल राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर के समय स्थानीय आईजीएमसी अस्पताल में कथित तौर पर ऑक्सीजन सिलिंडर घोटाला हुआ था जिसकी जांच की जाएगी।

श्री ठाकुर के कारोना काल में पल्स ऑक्सीममीटर की खरीद और ऑक्सीजन सिलिंडर घोटाले के राज्य सरकार पर आरोपों को लेकर डॉ सैजल ने कहा कि स्वास्थय विभाग में पल्स ऑक्सीमीटर की खरीद मानकों पर की गई है। क्योंकि उस समय पल्स ऑक्सीममीटर की कीमत 2800 रुपए ही थी। अब 300 रुपए में भी पल्स ऑक्सीमीटर मिल रहा है। पंजाब में केवल 500 रूपये में खरीदे गये पल्स ऑक्सीमीटर को लेकर उन्होंने कहा कि इनका न तो कोई ब्रांड है न ही गारंटी है।

स्वास्थय मंत्री ने कहा कि श्री ठाकुर तथ्यहीन बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कौल सिंह ने भ्रामक बयानबाजी बंद नहीं की तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के समय लोगों की जांन बचाना सरकार के लिए जरूरी था और बाजार में पल्स ऑक्सीमीटर भी कम मिल रहे थे। सरकार ने लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सौदे को त्वरित रूप दिया।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.