समग्र समाचार सेवा
वाराणसी,21 अक्चूबर।
कोरोना वैश्विक महामारी में जहां एक तरफ हर जगह हा-हाकार मचा हुआ है वहीं रोडवेज प्रशासन के खिलाफ कर्मचारियों ने धरना प्ररदर्शन शुरू कर दिया है। मामला वाराणसी का है। वाराणसी के महानगर आउटसोर्सिंग के तहत कार्यरत कर्मचारियों ने रोडवेज प्रशासन के खिलाफ बड़े आरोप लगाते हुए कहा कि एक तो वैश्विक महामारी कोरोना के कारण हम लोगों के तनख्वाह नहीं मिले और जब हमने तनख्वाह मांगे तो रोडवेज प्रशासन ने हम लोगों को नौकरी से बेदखल कर दिया। समय से वेतन न मिलना व अधिकारी के द्वारा कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। तमाम आरोपों के बीच कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर वाराणसी के शास्त्री घाट पर धरना व प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक हम लोगों की मांग पूरी नहीं की जाएगी तब तक हम लोग यहां लगातार धरना करते रहेंगे।
Prev Post