पहले 45 लाख की फिरौती मांगी फिर जिंदा जला दिया, पत्रकार के बेटे को पड़ोसी ने ही किया किडनैप,

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
हैदराबाद , 23 अक्टूबर।
यहां से करीब 220 किमोमीटर दूर महबूबाबाद में ह्दयविदारक वारदात ने सनसनी मचा दी है। यहां एक पड़ोसी मैकेनिक ने 9 साल के बच्चे को जिंदा जला दिया। आरोपी स्काइप के माध्यम से बच्चे के परिजनों से 45 लाख रुपये की फिरौती मांगता रहा। बच्चे दीक्षित रेड्डी को आरोपी मैकेनिक मांडा सागर ने उस समय किडनैप किया जब वह खेल रहा था। आरोपी बच्चे को दूर कहीं लेकर चला गया। इसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

दीक्षित टीवी पत्रकार रंजीत रेड्डी का बेटा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने इंटरनेट कॉल स्काइप के जरिए बच्चे के परिजनों से 45 लाख रुपये की फिरौती मांगी। फिराैती के लिए बच्चे की मां को 18 बार फोन किया गया। जब आरोपी को इस बात का डर लगने लगा कि बच्चा उसे पहचानता है, उसके बारे में खुलासा कर देगा तो उसने बच्चे पर पेट्रोल छिड़ककर उसे जिंदा जला दिया।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.