वजन कम करने के लिए सुबह के नाश्ते में शामिल फाइबर और प्रोटीन

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 23 अक्टूबर।

बढ़ते वजन से निजात पाने के लिए महज उपवास और ब्रेकफास्ट स्किप करना कारगर उपाय नहीं है। इसके लिए नियमित और संतुलित खानपान और सही दिनचर्या जरूरी है। विशेषज्ञों की मानें तो अनुशासित होकर खानपान और वर्कआउट पर ध्यान देने से वजन कम किया जा सकता है। अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं और बढ़ते वजन को कम करने के लिए प्रयासरत हैं, तो रोजाना सुबह में 5 चीजों का जरूर ध्यान रखें-

प्रोटीन के सेवन से हर समय खाने की आदत से निजात मिलता है। इसके सेवन से पेट हर समय भरा महसूस होता है। इसका मुख्य स्त्रोत ऊर्जा है। इसके लिए अपनी डाइट में प्रोटीन युक्त चीज़ें जैसे अंडे, दही, नट्स और साबुत अनाज को जरूर शामिल करें।

सुबह के नाश्ते में फाइबर युक्त चीज़ें अधिक खाएं। फाइबर आंत में सही या गुड जीवाणुओं के विकास में मदद करता है, जिससे बार-बार खाने की समस्या से निजात मिलता है। इसके लिए अपने प्लेट में फाइबर युक्त फल और सब्जियां जरूर शामिल करें। रोजाना सुबह के नाश्ते में कम से कम 8 ग्राम फाइबर जरूर लें।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.