समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 23 अक्टूबर।
कोविड-19 पैनडेमिक में तमाम बॉलीवुड कलाकारों ने अपने स्तर से ज़रूरतमंदों की मदद की है। कोविड-19 से ज़मीनी स्तर पर लड़ रहे मेडिकल स्टाफ और दूसरे विभागों के कर्मचारियों का सेलेब्रिटीज़ ने अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग किया। मुंबई में अपने ऑफ़िस को कोविड-19 वॉर्ड के लिए देने वाले शाह रुख़ ख़ान ने अब छत्तीसगढ़ में कोरोना वॉरियर्स की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। शाह रुख़ ने वहां के स्टाफ़ को 2000 पीपीई किट्स अपनी एनजीओ मीर फाउंडेशन के ज़रिए मुहैया करवाई हैं, जिस पर छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री ने आभार व्यक्त किया।
Sir, We all are trying in whatever capacity we can to help our brothers and sisters to overcome these hard times. Wishing you the best with these endeavors too. https://t.co/pZT3kv7yle
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) October 22, 2020
मंत्री टीएस सिंह देव ने स्वास्थ्य निदेशालय का एक पत्र शेयर किया, जिसमें मीर फाउंडेशन द्वारा पीपीई किट्स डोनेट करने की पुष्टि की गयी थी। इसके साथ टीएस सिंह देव ने लिखा- मैं शाह रुख़ ख़ान और मीर फाउंडेशन का दिल से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अग्रिम पंक्ति में रहकर लड़ रहे कोविड वॉरियर्स की सुरक्षा के लिए पीपीई किट्स मुहैया करवाये हैं। मंत्री ने सेक्रेड गेम्स की एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे का भी आभार जताया, जिन्होंने शाह रुख़ तक पहुंचने में मदद की।
शाह रुख़ ने इसके जवाब में लिखा- सर, हम अपनी क्षमता के हिसाब से अपने भाई और बहनों को इस मुश्किल टाइम से उबरने में मदद करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। आपको इसके लिए बहुत शुभकामनाएं।