मैं अब स्वस्थ हो रहा हूंः कपिल देव

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,24 अक्टूबर।
दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव ने अपनी सेहत के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि वह अब स्वस्थ हो रहे हैं।

बता दें कि कपिल को दिल का दौरा पड़ा था और उनकी राजधानी के एक अस्पताल में एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई थी। कपिल को शुक्रवार देर रात सीने में दर्द हुआ था जिसके बाद वह रात एक बजे ओखला स्थित फोर्टिस अस्पताल पहुंचे थे।

फोर्टिस की तरफ से जारी बयान में बताया गया था कि कपिल सीने में दर्द की शिकायत के साथ अस्पताल पहुंचे। 62 वर्षीय कपिल की जांच की गयी और कार्डियोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ अतुल माथुर ने रात में ही कपिल की एंजियोप्लास्टी सर्जरी की।

कपिल ने ट्वीट कर कहा है कि आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं के बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं आप सभी का मेरी सेहत के लिए प्रार्थना करने के लिए आभारी हूं। मैं अब स्वस्थ हो रहा हूं।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.