आ गया एक और ओपिनियन पोल, NDA की बन रही सरकार, जानिये मिल रहे है कितने सीट

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
पटना, 25अक्टूबर।
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है, एक-एक वोट हासिल करने के लिए उम्मीदवार जी-जान से मेहनत कर रहे हैं। इसी बीच सी-वोटर इंडिया और एबीपी न्यूज़ का ओपिनियन पोल आया है, इस सर्वे के मुताबिक़, बिहार में एक बार फिर NDA की सरकार बनेगी। महागठबंधन की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है।

सी-वोटर इंडिया और एबीपी न्यूज़ के ओपिनियन पोल के मुताबिक, बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को 135-159 सीटें मिलने का अनुमान है, राष्ट्रीय जनता दल ( आरजेडी ) के नेतृत्व वाले महागठबंधन को 77-98 सीटें मिल सकती हैं। वहीँ एनडीए से अलग़ होकर चुनाव लड़ रही चिराग पासवान की पार्टी लोकजनशक्ति पार्टी ( लोजपा ) महज 1-5 सीटों पर विजयी हो सकती है जबकि ओपिनियन पोल में निर्दलीयों को 4-8 सीटें दी गई हैं। इस सर्वे के सामने आने के बाद महागठबंधन में खलबली मची गई है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.