समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,26अक्टूबर।
पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह को तबीयत बिगडऩे के चलते ऑल इंडिया इंस्टीच्यूट ऑफ मेडिकल साइंसिज में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
बूटा सिंह ब्रैन हैमरेज के रोगी हैं। आज उनकी हालत एकाएक बिगड़ गई जिसकारण उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है। सूत्रों के मुताबिक उनकी हालत काफी खराब है।
बूटा सिंह भारत के गृह मंत्री रह चुके हैं तथा बिहार के राज्यपाल की जिम्मेवारी भी संभाल चुके हैं। बूटा सिंह भारत के राजस्थान राज्य के जालौर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चार बार सांसद निर्वाचित हुए थे। बूटा सिंह केंद्रीय बिनेट में 1984 से 1986 तक कृषि मंत्री भी रहे हैं। सिंह 2004 से 2006 तक बिहार के राज्यपाल भी रहे हैं।