नई-नवेली दुल्हनों के लिए बहुत खास होता है पहला करवा चौथ

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर।

नई नवेली दुल्हन के लिए शादी के बाद पहले साल के सभी त्योहार बहुत खास होते हैं, लेकिन शादी के आने वाला पहला करवा चौथ हर नई नवेली दुल्हन के लिए बहुत महत्व रखता है। इस दिन हर सुहागिन महिला पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं, ऐसे में नई नवेली दुल्हन अपने पहले करवा चौथ व्रत के लिए बहुत सी तैयारियां करके रखती है।

सास करती है तैयारियां-

अगर आप भी शादी के बाद पहला करवा चौथ का व्रत रख रही हैं तो इस दौरान आपकी सास भी तैयारी करने में आपकी मदद करती है। हर लड़की का ख्वाब होता है कि वह अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखें ऐसे में इस दिन महिलाएं खूब तैयार होती है और सोलह श्रृंगार करती हैं। इस दिन सास अपनी बहू को सरगी देती है।

हर महिला करवा चौथ के दिन खूबसूरत नजर आना चाहती हैं करवा चौथ आने के कुछ दिन पहले से ही महिलाएं इसकी तैयारियां शुरू कर देती हैं. इस दिन महिलाएं लाल रंग का जोड़ा पहनती हैं और हाथ और पैर में मेहंदी भी लगाती हैं। जिन महिलाओं का शादी के बाद पहला करवा चौथ होता है वो इस दिन दुल्हन की तरह कपड़े पहनने के साथ-साथ भारी गहने भी पहनती हैं।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.