आप भी घर बैठे बदल सकते हैं राशन कार्ड में दर्ज नंबर-

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27अक्टूबर।
देश में अगर आपको सरकार की तरफ से बांटे जा रहे मुफ्त राशन सेवा का लाभ लेना है या फिर पहचान व पते की प्रमाणिकता की जरूरत हो तो ऐसे में राशन कार्ड की मांग लगातार की जाती है, लेकिन कई बार राशन कार्ड को लोग काफी हल्के में लेते हैं। ऐसे में सरकारी सेवाओं से वे वंचित रह जाते हैं। यही नहीं कई स्थानों पर राशन कार्ड के स्थान पर जमा करने के लिए विकल्प तलाशते हैं। ऐसे में यह दस्तावेज काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। ऐसे में अगर आपका मोबाइल नंबर राशन कार्ड पर पुराना डाला गया है या फिर मोबाइल नंबर बंद हो चुका है, तो आप नया मोबाइल नंबर फौरन से राशन कार्ड पर अपडेट करा लें क्योंकि आपको समय-समय पर इसके कई लाभ मिलेंगे।

मोबाइल नंबर कैसे करें अपडेट-
इसके लिए आपको सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट के पेज https://nfs.delhi.gov.in/Citizen/UpdateMobileNumber.aspx पर जाना होगा। यहां आपको Update Your Registered Mobile Number का विकल्प दिखाई देगा. इसपर क्लिक करने के बाद आपसे जानकारी मांगी जाएगी। यहां पहले कॉलम में आपको Aadhar Number of Head of Household/NFS ID लिखना होगा।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.