PUBG गेम पर आज से भारत में पूरी तरह से लगा Ban

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली,30अक्टूबर।

लगभग महीना पहले भारत सरकार ने 118 चाइनीज ऐप्स को बैन किया था जिसमें लोकप्रिय PUBG Mobile भी शामिल था। लेकिन बैन के बावजूद जिन यूजर्स के फोन में यह ऐप पहले से डाउनलोड था, वह इसका इस्तेमाल कर पा रहे थे।

वहीं अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि आज यानि 30 अक्टूबर से भारत में यह गेम पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। जिक्से चलते अब यूजर्स डाउनलोडेड गेम का भी उपयोग नहीं कर पाएंगे।

PUBG Mobile ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर घोषणा करते हुए कहा है कि ‘2 सितंबर, 2020 को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतरिम आदेश के बाद Tencent गेम्स भारत में अपनी सभी सर्विस और एक्सेस को 30 अक्तूबर 2020 यानि आज से बंद करने जा रहा है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.