समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 2नवंबर।
बैंकों ने जनधन खाता धारकों को बड़ी राहत दी है. बैंकों की ओर से इस बात की घोषणा की गई है कि जनधन खाता धारकों को पैसे जमा करने या निकालने के लिए किसी तरह का चार्ज नहीं देना होगा. बैंकों ने साधारण जमा खातों पर भी इस तरह का कोई चार्ज नहीं लिए जाने की बात कही है।
वहीं, आईएएनएस की खबर के मुताबिक ICICI Bank ने अपने सभी बचत खातों और जन धन खातों पर किसी तरह का चार्ज नहीं लगाने की बात कही है. वहीं भारतीय स्टेट बैंक (SBI), (BOB), (PNB) ने भी जनधन खातों पर किसी तरह का शुल्क नहीं लिए जाने की बात कही है. जनधन खातों पर मिनिमम बैलेंस रखने की भी बाध्यता नहीं है. सामान्य खातों पर बैलेंस कम होने पर बैंकों की ओर से शुल्क लिया जाता है।
हाल ही में कुछ खबरों में दावा किया गया है कि जनधन खातों से हर नकद निकासी पर 100 रुपये चार्ज किए जाएंगे. सरकार की ओर से साफ किया गया है कि ये खबर पूरी तरह से निराधार है. पीआईबी की ओर से किए गए फैक्ट चैक में बताया गया है कि जनधन खातों की मुफ्त बैंकिंग सेवाओं के लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा. सभी बैंक RBI के दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन पालन कर रहे हैं. जनधन खातों पर चार्ज लगाने को लेकर कोई निर्देश जारी नहीं किया गया हैं।