समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,2नवंबर।
अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने अंदर के कवयित्री भाव को जगाते हुए ट्विटर पर अपनी एक कविता साझा की है, जिसे उनके प्रशंसकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है. कंगना ने एक वीडियो साझा किया है, जिसे उन पर फिल्माया गया है. वीडियो में तस्वीरों के बैकग्रांउड में कंगना की आवाज में यह कविता सुनने को मिलती है, जिसका शीर्षक ‘आसमान’ है।
Poem I wrote and shot this summer, as winter approaches reminiscing Aasman ❤️ pic.twitter.com/AairtGXdjh
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) November 1, 2020
वीडियो में कंगना के घर सहित मनाली की खूबसूरत वादियों की भी कुछ तस्वीरें हैं. कविता में आसमान की विशालता को एक रूपक के तौर पर इस्तेमाल कर एक प्रेमी के प्यार पर संदेह जताने की बात कही गई है. अपने इस पोस्ट के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा है, “कविता जिसे मैंने इन गर्मियों में लिखा और शूट किया है, सर्दियों के दस्तक देने से आसमान की याद दिला दी है।