समग्र समाचार सेवा
राजस्थान, 2नवंबर।
देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। भारत में 1 लाख 22 हजार से ज्यादा लोगों की कोरोना वायरस से अब तक मौत हो चुकी है और संक्रमितों की संख्या 82 लाख के अधिक है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही हमें कोई अच्छी खबर सुनने को मिले। हालांकि जब तक टीका नहीं आ जाता हमें ऐहतियात बरतना होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा है कि ‘जब तक दबाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं लेकिन अब कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार राज्य में मास्क पहनने को लेकर कानून बनाने जा रही है।
कोरोना से बचाव हेतु मास्क की अनिवार्यता को लेकर कानून बनाने वाला देशभर में राजस्थान पहला राज्य होगा, क्योंकि कोरोना से बचाव के लिए मास्क ही वैक्सीन है और यही बचाव करेगा।प्रदेश में चल रहे 'कोरोना के विरुद्ध जनांदोलन' के साथ ही सरकार आज कानून बनाकर मास्क को अनिवार्य करने जा रही है।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) November 2, 2020
कोरोना से बचाव हेतु मास्क की अनिवार्यता को लेकर कानून बनाने वाला देशभर में राजस्थान पहला राज्य होगा, क्योंकि कोरोना से बचाव के लिए मास्क ही वैक्सीन है और यही बचाव करेगा। प्रदेश में चल रहे ‘कोरोना के विरुद्ध जनांदोलन’ के साथ ही सरकार आज कानून बनाकर मास्क को अनिवार्य करने जा रही है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को ट्वीट किया कि कोरोना से बचाव हेतु मास्क की अनिवार्यता को लेकर कानून बनाने वाला देशभर में राजस्थान पहला राज्य होगा, क्योंकि कोरोना से बचाव के लिए मास्क ही वैक्सीन है और यही बचाव करेगा। प्रदेश में चल रहे ‘कोरोना के विरुद्ध जनांदोलन’ के साथ ही सरकार आज कानून बनाकर मास्क को अनिवार्य करने जा रही है।