एक्टर फराज खान का निधन, सलमान खान ने बुरे वक़्त में दिया था साथ

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचाक सेवा
नई दिल्ली, 4नवंबर।
हिंदी सिनेमा जगत के लिए ये साल बहुत बुरा साबित हुआ है. एक के बाद एक हो रही मौतों से पूरा इंडस्ट्री बिखर गया है. अब खबर आई है कि एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मेहंदी’ में काम कर चुके उनके को स्टार फ़राज़ खान का निधन हो गया है. इस अभिनेता ने 46 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. फ़राज़ पिछले कुछ दिनों से बैंगलुरु के एक अस्पताल में ICU में भर्ती थे. अपनी ख़राब सेहत से लंबे वक़्त से लड़ रहे फ़राज़ को न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर (स्नायु विकार) के कारण वेंटिलेटर पर रखा गया था।

इस निधन से फिल्म इंडस्ट्री सदमे में हैं वहीं फ़राज़ के परिवार को इस हादसे से गहरी चोट पहुंची हैं. बताया जा रहा है कि फ़राज़ काफी वक़्त से अपने हेल्थ से स्ट्रगल कर रहे थे मगर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक उस वक़्त सलमान खान ने भी एक्टर की मदद की थी.

बता दें कि फ़राज़ के निधन की खबर पूजा भट्ट ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। उन्होंने गमगीन लहजे में लिखा कि मैं बहुत ही भारी मन से मैं इस खबर को शेयर कर रही हूं कि फराज खान अब हम सभी को छोड़कर जा चुके हैं. इस बात पर विश्वास कर पाना मुश्किल है. आप के उन सभी की मदद और दुआओं के धन्यवाद जब उन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरुरत थी. कृपया अपने परिवार को अपने विचारों और प्रार्थनाओं में रखें. वह एक ऐसा शून्य छोड़ गए हैं, जिसे भर पाना मुश्किल होगा।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.