समग्र समाचार सेवा
भागलपुर, 5नवंबर।
भागलपुर के नवगछिया में गोपालपुर नटगा जहाज घाट समीप एक बड़ी नाव दुर्घटना हो गई है, जिसमें 5 लोंगो के मौत की पुष्टी हुई है। जानकारी के मुताबिक 100 यात्रियों को लेकर आ रही नाव गंगा नदी में पलट गई है जिससे कोहराम मच गया है। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से 100 लोगों में से तीस लोगों को डूबने से बचा लिया गया है। लोगों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया है, लेकिन इसमें एक महिला का शव भी बरामद किया गया है, लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी खोजबीन जारी है।
Bihar: Several people missing after a boat capsized in Naugachhia area of Bhagalpur earlier today. There were over 100 people on board the boat, rescue and search operation underway. pic.twitter.com/2pre5AtBwW
— ANI (@ANI) November 5, 2020
जानकारी के मुताबिक नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के तीनटंगा दियारा जहाज घाट पर मजदूर और किसान प्राइवेट नाव पर सवार होकर दियारा में मकई की बुआई करने के लिए जा रहे थे। लेकिन, अधिक यात्रियों की वजह से नाव पलट गई और डूबने लगी. आनन- फानन में कई लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई तो कईयों को स्थानीय लोगों-मल्लाहों की मदद से बाहर निकाल लिया गया
नदी से निकाले गये लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोपालपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। प्रशासन के कई आला अफसर समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। लापता लोगों की तलाश अभी भी जारी है।
बताया जा रहा है कि नाव ओवर लोडेड थी जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।