मिलिंद सोमन के खिलाफ गोवा में दर्ज हुआ केस, जाने क्या है मामला

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 7नवंबर।
बॉलीवुड के मॉडल, एक्टर और फिटनेस प्रमोटर मिलिंद सोमन के खिलाफ न्यूड फोटोशूट कराने के आरोप में गोवा के वास्को पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। बता दें कि सोमन पर सोशल मीडिया पर शेयर की गई न्यूड रनिंग पोस्ट के लिए आईटी एक्ट के तहत आईपीसी की धारा 294 (अश्लील हरकतें और गाने) और सेक्शन 67 (इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में अशलील सामग्री को प्रकाशित या प्रसारित करने के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक मिलिंद सोमन की फोटो सामने आने के बाद गोवा के एक क्षेत्रीय राजनीतिक दल ‘गोवा सुरक्षा मंच’ ने वास्को पुलिस स्टेशन में अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में गोवा सुरक्षा मंच ने आरोप लगाया गया था कि सोमन के सोशल मीडिया पर न्यूड फोटो अपलोड करने से गोवा की छवि और संस्कृति का अपमान हुआ है।

ज्ञात हो कि 4 नवंबर को मिलिंद सोमन अपने 55वां जन्मदिन पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह न्यूड होकर दौड़ते नजर आ रहे थे। सोमन ने इस फोटो के साथ, ‘हैप्पी बर्थडे टू मी’ कैप्शन भी लिखा था।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.