शिमला के लोअर बाजार में शोरूम में लगी आग

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
शिमला,7नवंबर।
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के व्यस्त रहने वाले लोअर बाजार में शनिवार सुबह आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। अभी तक आग लगने के कारणों की पता नहीं चल पाया है। माना जा रहा है आग शॉट सक्रिट से लगी थी। बताया गया है कि राजधानी के सर्वाधिक भीड़-भाड़ वाले लोअर बाजार में बंदना इम्पोरियम में अचानक आग लग गई। जिससे दुकानदारों में और लोगों में अफरा तफरी का माहौल रहा। आग की घटना सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर हुई। इसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने की है।

उन्होंने बताया कि मस्जिद और सब्जी मंडी के समीप बंदना इम्पोरियम में शो रूम के उपरी मंजिल पर लगी थी। जिस जगह आगजनी हुई है, वहां कई दुकानें, सब्जी मंडी, मस्जिद और शिमला का सदर थाना है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए हैं। आग बुझाने के लिए माल रोड से दो वाहन, बालूगंज व छोटा शिमला से एक एक वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। आग से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

वहीं, मौके पर मौजूद अग्निशमन विभाग फायर अधिकारी बालकृष्ण ने बताया कि आग पर काबू पा लिया है। आग से करीब चार लाख का नुकसार हुआ है। जबकि अग्निशमन कर्मचारियों ने करीब एक करोड़ की संपति को बचा लिया गया है। उन्होंने बताया कि आग से आसपास की संपति को बचा लिया गया है। करने की कोशिश की जा रही है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.