IPL 2020: आरसीबी की हार के लिए सुनील गावस्कर ने विराट कोहली को बताया जिम्मेदार

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 7नवंबर।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम इस बार भी अपना पहला खिताब जीतने का अपना सपना पूरा नहीं कर पाई. शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में विराट कोहली के नेतृत्व वाली यह टीम हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई. महान टेस्ट बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने इसके लिए विराट कोहली की बैटिंग को जिम्मेदार माना है. इस पूर्व दिग्गज टेस्ट बल्लेबाज ने कहा कि विराट ने अपने लिए बैटिंग के जो स्टैंडर्ड तय किए हैं वह उनकी बराबरी करने में नाकाम रहे।

अबू धाबी में खेले गए इस मैच में सनराइजर्स ने बैंगलोर को 6 विकेट से मात दी. विराट कोहली इस महत्वपूर्ण मुकाबले में मात्र 6 रन बनाकर आउट हो गए. गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स के शो में कहा, ‘उन्होंने (विराट कोहली) ने जो स्टैंडर्ड अपने लिए सेट किए हैं, उन्हें देखकर संभवत: वह भी यही कहेंगे कि वह उनकी बराबरी नहीं कर पाए।
गावस्कर ने कहा कि इसी का नतीजा है कि आरसीबी की टीम खिताब जीतने में एक बार फिर नाकाम रह गई. उन्होंने कहा, ‘क्योंकि विराट जब एबी डीविलियर्स के साथ बड़ी पारियां खेलते हैं तो टीम बड़ा स्कोर खड़ा करती है।।

कोहली ने 121.35 के स्ट्राइक रेट से 15 मैचों में 466 रन बनाए और उनकी टीम को अधिकांश समय बीच के ओवरों में रन बनाने के लिए जूझना पड़ा। 71 वर्षीय सुनील गावस्कर ने कहा कि आरसीबी की बॉलिंग में धार की कमी थी, जिससे कि वे विरोधी टीमों को लगातार चुनौती देकर जीत दर्ज कर सकें।

उन्होंने कहा, ‘बॉलिंग हमेशा से उनका कमजोर पक्ष रहा है। इस टीम में भी एरॉन फिंच हैं, जो अच्छे टी20 खिलाड़ी हैं, युवा देवदत्त पड्डिकल ने अच्छी शुरुआत की और फिर टीम में विराट कोहली और एबी डिविलियर्स हैं। लेकिन अब इस टीम को कोई ऐसा खिलाड़ी ढूंढना होगा, जो फिनिशर की भूमिका निभा सके.’ गावसकर के मुताबिक शिवम दुबे इस भूमिका में फिट हो सकते हैं.

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.