दिल्ली की स्पेशल स्टाफ ने किया ड्रग तस्करों का पर्दाफ़ास

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 9नवंबर।
दिल्ली की स्पेशल स्टाफ ने ड्रग तस्करों का पर्दाफ़ास किया है। ड्रग्स तस्करी के रैकेट का पर्दाफाश करते हुए उत्तरी जिले के स्पेशल स्टाफ की टीम ने एक और ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने इसके पास से 11 किलो फाइन क्वालिटी का गांजा बरामद किया है। साथ ही ड्रग तस्करी के मामले में लग्जरी गाड़ी भी जब्त की है. गिरफ्तार ड्रग तस्कर की पहचान बाबूलाल के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने वजीराबाद थाना इलाके में ट्रैप लगाकर एक गाड़ी को रोका और जब तलाशी ली तो उसमें से गांजा बरामद किया गया। स्पेशल स्टाफ की टीम ने ड्रग तस्करी को लेकर चलाए गए अभियान में 14वीं गिरफ्तारी की है. पुलिस इंटर स्टेट ड्रग तस्करी के मामले का भी खुलासा कर चुकी है और साथ ही सवा 200 किलो से ज्यादा का गांजा बरामद किया है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.