भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की महासचिवों के साथ बैठक

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 9नवंबर।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में महासचिवों के साथ बैठक आयोजित की। इस दौरान बैठक में पार्टी के सभी संगठन मोर्चाओं के अध्यक्ष भी मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में बिहार चुनाव और अन्य राज्यों में हुए उपचुनाव को लेकर भी चर्चा हुई।  इससे पहले सितंबर में पार्टी अध्यक्ष ने नई टीम बनाए जाने की घोषणा की थी। इस नई टीम में राम माधव, सरोज पांडेय, अनिल जैन और पी मुरलीधर राव जैसे कुछ प्रमुख महासचिव पद से हटा दिया गया था।

बिहार चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी अब अपना पूरा फोकस पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करने जा रही है। गृह मंत्री अमित शाह ने अभी हाल ही में पश्चिम बंगाल का दौरा किया था। इसमें उन्होंने सीधे तौर पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सीधे तौर पर हमला बोला था।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.