समग्र समाचार सेवा
जालौन,11नवंबर।
उत्तर प्रदेश में तेज रफ्तार के कारण आए दिन हादसे हो रहे है इसके बावजुद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है। उरई से जालौन जा रही स्विफ्ट डिजायर कार ने सड़क के किनारे खड़े दो लोगो को इतनी जोर टक्कर मार दी कि वे बहुत दूर जा गिरे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो लोग उछल के क़ई फिट दूर गिरे। इस घटना को इकठ्ठी हुई भीड़ खुद के साधन से घायलों को इलाज के लिए उरई जिला अस्पताल में लाया गया लेकिन अस्पताल लाते समय दोनो ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। गुस्से में आकर टक्कर मारने वाली गाड़ी को ग्रीमीणों ने पत्थर मारना मरना शुरू कर दिए और गाडी को पलटा दिया।