समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 17नवंबर।
देश में छठ पूजा का त्योहार आने वाला है. ऐसे में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी गई है. दिल्ली सरकार ने कहा कि 20 नवंबर यानी छठ पूजा के अवसर पर पब्लिक हॉलीडे रहेगा. बता दें कि कल के बाद से छठ पूजा की शुरुआत हो जाएगी।
दिल्ली सरकार द्वारा इस आदेश को जारी करने के बाद भी राजधानी इस साल छठ का त्योहार फीका रहेगा. क्योंकि राजधानी में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने यह आदेश जारी किया है कि इस साल महामारी के मद्देनजर राजधानी में सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा का आयोजन नहीं किया जाएगा. श्रद्धालु अपने घरों पर ही छठ पूजा मना सकते हैं।