बड़ी हो गई है ‘बजरंगी भाईजान’ की ‘मुन्नी’, सोशल मीडिया पर हो रही है फेमस

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 18नवंबर।
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान की बाल कैरेक्टर मुन्नी तो आपको याद ही होगी. हां वही मुन्नी जो पूरी फिल्म में कुछ नहीं बोलती है, लेकिन फिल्म के अंत में बजरंगी भाईजान को मामू पुकार सबकी दिल जीत लेती है. वैसे पूरी फिल्म ही मुन्नी पर केंद्रित है. इस फिल्म को आए हुए पांच साल से अधिक समय हो गए लेकिन मुन्नी आज एक फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है।
दरअसल मुन्नी यानी हर्षाली मलहोत्रा अब मुन्नी नहीं रही. केवल 7 साल की उम्र में फिल्म में अपनी एक्टिंग के सबका दिल जीतने वाली हर्षाली अब टीनएज में प्रवेश करने वाली हैं. वह अब 12 साल की हो गई है।

हर्षाली वैसे तो पहले ही एक स्टार हैं, लेकिन दिवाली सेलिब्रेशन के मौके पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्रेडिशनल भारतीय सूट में अपनी तस्वीर डाली. सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीर वायरल हो रही है. सभी लोग आश्चर्य कर रहे हैं कि भाईजान की मुन्नी कितनी बड़ी हो गई है. एक तस्वीर हर्षाली चटक लाल रंग के सूट और गोल्डन कलर के पैजामे और दुपट्टे में बेहद प्यारी लग रही हैं।

दो दिन पहले उन्होंने यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर डाली थी. इस तस्वीर को 43 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं. वैसे तो हर्षाली का इंस्टाग्राम अकाउंट फेरिफायड है और उसके चार लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.