सीएसई की महानिदेशक सुनीता नारायण ने जीता एडिनबर्ग मेडल 2020

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 18नवंबर।

नई दिल्ली स्थित थिंक टैंक सेंटर फॉर साइंस एंड एनवॉयरनमेंट (सीएसई) की महानिदेशक सुनीता नारायण को सिटी ऑफ एडिनबर्ग काउंसिल द्वारा दिया जाने वाला एडिनबर्ग मेडल 2020 के लिए चुना गया है। एडिनबर्ग मेडल हर साल उन लोगों को दिया जाने वाला अवार्ड है, जिन्होंने विज्ञान, प्रौद्योगिकी और मानवता की समझ और कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान दिया हैं।

भारत और विश्व स्तर पर जलवायु स्थिति को ले कर नीति-निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए, नारायण को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उनके मजबूत नेतृत्व को भी रेखांकित करती है, जिसकी वजह से वो गरीबों और अधिकारविहीन लोगों तक जलवायु न्याय पहुंचाने में सफल रही हैं।

नारायण को यह मेडल भारत में कार्यवाहक ब्रिटिश उच्चायुक्त जेन थॉम्पसन, भारतीय उच्चायोग कार्यालय, नई दिल्ली में प्रदान करेंगे। यह समारोह आज रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार) और दोपहर 2.30 बजे (ब्रिटेन के समयानुसार) निम्नलिखित लिंक पर देखा जा सकता है:

पहले नेशनल क्लाइमेट लीडर अवार्ड्स 2019 के लिए नारायण को भारत से “नेशनल क्लाइमेट लीडर” चुना गया है। यह चयन क्लाइमेट स्कोरकार्ड द्वारा प्रकाशित ग्लोबल स्पॉटलाइट रिपोर्ट # 22 में प्रकाशित हुई है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.