छठ पूजा आज: डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे व्रतधारी, दिल्ली में शाम 5:26 बजे अस्त होगा सूर्य

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 20नवंबर।
छठ पूजा के व्रतधारी आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। लोगों ने इसे लेकर पूरी तैयारियां कर ली हैं। दिल्ली में कोरोना काल में यमुना घाट और सार्वजनिक स्थल पर छठ पूजा की अनुमति न होने की वजह से लोगों ने अपने घर की छतों पर ही अर्घ्य देने की तैयारी की है। दिल्ली में आज शाम को छठ पूजा शाम 5 बजे होगी क्योंकि यहां सूर्यास्त 5:26 बजे होगा।

पूजा के लिए लोगों ने प्लास्टिक के टब खरीदे हैं। व्रतधारी टब में भरे पानी में खड़े होकर अर्घ्य दे सकेंगे। कुछ घरों में प्लास्टिक के टब की जगह रबर वाले बड़े टब और ईंट से चारदीवारी बनाकर उस पर प्लास्टिक की पन्नी लगाकर पानी से भर दिया गया है। घाट की तर्ज पर छठ पूजा के लिए घरों में वेदी भी बनाई गई है।

– छठ पूजा का समय

20 नवंबर 2020, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य
सूर्यास्त टाइम – 5:26 pm (दिल्ली में)
सूर्यास्त टाइम – 4:59 pm (पटना में)

21 नवंबर 2020, उगते सूर्य को अर्घ्य
सूर्योदय टाइम- 6:49 am (दिल्ली में)
सूर्योदय टाइम- 6:11 am (पटना में)

 

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.