स्वास्थ्य मंत्री का सख्त निर्देश- कार में अकेले हैं तो भी पहनना होगा मास्क, दिल्ली में आज से शुरू होगा

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 20नवंबर।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में दिन पर दिन वृद्धि होती जा रही है. दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप पर लगाम लगाने की कोशिशों को और भी तेज कर दिया है. जिसके तहत अब अगर दिल्ली में कोई भी नागरिक बिना मास्क के दिखाई देगा तो उसे 2 हजार का जुर्माना भरना पड़ेगा. यही नहीं, अगर कोई व्यक्ति कार में अकेले भी सफर कर रहा है, तो भी उसे मास्क पहनना जरूरी है. अगर कोई व्यक्ति मास्क पहनने के नियमों की अनदेखी करता है तो उसे 2 हजार का जुर्माना भरना पड़ेगा।

इस बात की जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दी है. न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सत्येंद्र जैन ने कहा- ‘कार के अंदर भी मास्क पहनने में कोई नुकसान नहीं है. जब भी कोई अपने घर से बाहर कदम रखते हैं, तो नागरिकों को मास्क पहनना एक नियम बनाना चाहिए. मास्क नहीं पहनने पर जुर्माने की 2000 रुपये तक की ऑर्डर कॉपी आज हर जगह पहुंच जाएगी।

गौरतलब है कि दिल्ली में इस समय तेजी से कोरोना का संक्रमण फैल रहा है. दिल्ली में अब तक 5 लाख 10 हजार से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. गुरुवार को 7546 नए मामले सामने आए जबकि 98 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 8041 हो गई।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक पिछले दिन आरटी-पीसीआर से 22,067 जांच समेत कुल 62,437 जांच की गयी. बुलेटिन में कहा गया कि शहर में त्योहार के मौसम और बढ़ते प्रदूषण के बीच संक्रमण दर 12.09 प्रतिशत है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.