समग्र समाचार सेवा
अयोध्या, 21नवंबर।
अयोध्या के सरयू घाट पर छठ पूजा को लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं भगवान सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए पहुंची। जहां पर गन्ने के पौधे को नदी के किनारे गाड़कर पूजन के लिए स्थान निर्धारित किया गया और उसके बाद विविध प्रकार के पकवान इस व्रत पूजन में छठ मैया को चढ़ाया गया। हाथों में जल का कलश लिए नदी के पवित्र जल में खड़ी व्रत रखने वाली महिलाओं ने सूर्य देवता को अर्ध्य दिया और पूजन अर्चन संपन्न किया।
ज्ञात हो कि बिहार और झारखंड की संस्कृति को समेटे छठ महाव्रत पर्व की परंपरा अब पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी दिखाई देने लगी हैं। इसी कड़ी में अयोध्या में भी बड़ी संख्या में महिलाएं एक दिन पूर्व नहाए खाए की परंपरा के साथ शुरू हुए इस महाव्रत में ढोल नगाड़े की धुन पर श्रद्धालु झूमते नाचते गाते नजर आए।