पीडीपी के युवा नेता वहीद पर्रा को आतंकवाद मामले में किया गया गिरफ्तार

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 25नवंबर।
एनआईए ने पीडीपी युवा शाखा के अध्यक्ष वहीद पर्रा को आतंकवाद से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पर्रा ने हाल ही में दक्षिण कश्मीर के पुलवामा से जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था।

आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से उसके संबंधों के मामले में उससे यहां एनआईए मुख्यालय में पूछताछ की जा रही थी। दक्षिण कश्मीर, खासकर आतंकवाद से प्रभावित पुलवामा में पीडीपी के पुनरुद्धार में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पर्रा का नाम निलंबित पुलिस उपाधीक्षक दविंदर सिंह मामले की जांच के दौरान सामने आया।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.