समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 25नवंबर।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दागी पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) दविंदर सिंह के मामले में जम्मू एवं कश्मीर के पीडीपी नेता को आज दिल्ली में दो दिन के पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
समाचार एजेंसी एएनाई के अनुसार,’पीडीपी यूथ विंग के अध्यक्ष वाहिद-उर-रहमान को डीएसपी दविंदर सिंह केस में गिरफ्तार कर लिया। पिछले दो दिनों से NIA दिल्ली स्थित मुख्यालय में पूछताछ कर रही थी।’
PDP Youth Wing President Waheed-ur-Rehman Para was arrested by NIA after two-day questioning at Delhi HQ, in connection with suspended J&K Police DSP Davinder Singh terror case
— ANI (@ANI) November 25, 2020
गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में आतंकियों का साथ देते हुए देविंदर सिंह को जनवरी में गिरफ्तार किया गया था। देविंदर सिंह को आतंकी नावीद बाबू, रफि अहमद राथर को भागने में मदद करते वक्त पकड़ा गया था।
देविंदर सिंह को गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम कानून (यूएपीए) के तहत गिरफ्तार किया गया था। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कार से एक एके-47 राइफल, तीन पिस्टल, पांच ग्रेनेड सहित हथियार बरामद किए थे। बाद में एनआईए ने जम्मू-कश्मीर पुलिस से जांच अपने हाथ में ले लिया था।