अफगानिस्तान में विस्फोट, 21 की लोंगो मौत

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
काबुल, 29नवंबर।
अफगानिस्तान के गजनी शहर में रविवार को विस्फोट में 21 लोगों की मौत हो गयी और 17 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी एक स्थानीय अस्पताल ने दी।

गजनी में स्थानीय अस्पताल के प्रमुख ने कहा है कि मारे गए और घायल सैन्य कर्मी हैं। इससे पहले दिन में मीडिया रिपोर्ट में आठ लोगों के घायल होने की रिपोर्ट समाने आयी थी।

अफगानिस्तानी टीवी प्रसारणकर्ता के अनुसार अफगानिस्तान के सैन्य अड्डे के पास एक कार में विस्फोटक उपकरण लगाया गया था। इसके विस्फोट होने से पहले कथित तौर पर सैन्य अड्डे के बाहर गोलाबारी हुई थी। इस बीच, टोलो न्यूज प्रसारक ने प्रांतीय गवर्नर वाहिदुल्ला जुमाज़ादा के एक प्रवक्ता का हवाला देते हुए बताया कि एक आत्मघाती हमलावरों ने कार पर लदे विस्फोटकों में विस्फोट किया।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.