अपने उद्देश्य को पाने में सफल रहा समझो भारतवासी : निर्माता

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 2 दिसंबर।

कोरोना महामारी के बीच लोगों को हर जगह और हमेशा मास्क पहने रहने के संदेश के साथ निर्मित म्यूजिक वीडियो समझो भारतवासी के निर्माताओं का कहना है कि भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा समर्थित यह वीडियो अपने उद्देश्य को पाने में सफल रहा है।

डेविड एंड गोलियथ फिल्म्स का यह म्यूजिक वीडियो भारत के लोगों को कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के उपायों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है। वीडियो के माध्यम से भारतवासियों को कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए एकजुट होने का आग्रह किया गया है और यही कारण है कि इसके रिलीज से अब तक 12 लाख के करीब लोग इसे देख चुके हैं।

वीडियो भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा समर्थित है। इसमें जो संदेश है, उसके मुताबिक समझो भारतवासी म्यूजिक वीडियो हमें बाजार में, कार्यालय में, बस में, पार्टी में, ढाबे पर सुरक्षित रहने का आग्रह करता है। वीडियो में यह बताया गया है कि अगर सावधानी नहीं बरती जाए तो नहीं हैं, तो लोग वायरस को परिवार या दोस्तों तक प्रसारित कर सकते हैं।

त्रिदेव चौधरी और अनुषा विश्वनाथन अभिनीत म्यूजिक वीडियो, समझो भारतवासी लाल भाटिया द्वारा परिकल्पित और रचनात्मक रूप से निर्मित तथा इमरान जकी द्वारा निर्मित है।

वीडियो का संगीत बिक्रम घोष ने तैयार किया है और और विक्रम घोष, ईमान चक्रवर्ती, उज्जैनी मुखर्जी तथा सोवन गांगुली ने इसमे अपनी आवाज दी है। गाने एमके सिंह ने लिखे हैं। वीडियो की कहानी, स्क्रिप्ट और निर्देशन जोयदीप सेन द्वारा तैयार किया गया है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.