पंडित वेद ब्यास को श्रद्धासुमन अर्पित

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
जालंधर , 2 दिसंबर।

जनहित को समर्पित पंडित वेद ब्यास का 19 नवंबर को निधन हो गया था। उनकी रस्म पगड़ी 2 दिसम्बर को दोपहर 1से 2 राजपूत भवन, लद्धेवली, जालंधर में संपन्न हुई। इस अवसर पर उनका जीवन का वर्णन सोमदत्त ने कियाष वेद ब्यास को श्रद्धांजलि देते हुए विधायक राजिंदर बेरी ने कहा कि उन के पास सभी समस्याओं का हल था। उन्होंने अपने कार्यकाल में सरकार की आय तो बढ़ाई ही अपितु जनता के हितों का भी पूरा ध्यान रखा। वर्तमान अधिकारियों को उनकी कार्यशैली से प्रेरणा लेनी चाहिए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक बनवीर ने उन्हें संघ की ओर से श्रद्धांजलि दी और उनकी जीवन शैली को संघ की विचारधारा के निकट बताया। परिवार की तरफ से महापौर जगदीश राजा ने सभी का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर पार्षद शमशेर खैरा, पवन कुमार, बलराज ठाकुर, जगजीत जीता,भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष अमरजीत अमरी, विधायक सुशील रिंकू, सफाई यूनियन के प्रधान चंदन ग्रेवाल, एम. बी. डी समूह से बलवंत शर्मा, सेंट सोल्जर समूह से मनहर अरोड़ा ,होशियारपुर भाजपा जिला प्रधान निपुण शर्मा, होशियारपुर पूर्व महापौर शिवसूद जी आदि अनेकों गणमान्य उपस्थित थे। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मन्त्री सोम प्रकाश, पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद, सर्व हितकारी शिक्षा समिति की तरफ से शोक संदेश भी भेजे गए।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.